शनि हुआ वक्री,अब इन बातों का ध्यान रखने पर पूरे होंगे आपके सब काम


astrology zodiac sign pralay on earth

26 मार्च को शनि के वक्री होने के चलते जिन लोगों को शनि की साढ़े साती अथवा ढैया चल रही है उनके लिए तो कष्टदायी समय है ही अन्य राशियों के लिए भी परीक्षा का समय आरंभ हो गया है। फिर भी कुछ लोगों को इस सप्ताह चन्द्रमा के अनुकूल होने के कारण भारी लाभ की संभावना बन रही है, उनके बिगड़े काम भी बन जाएंगे।

मेष (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

विशाखा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह शत्रुओं को पराजित करेगा। मित्रवर्ग सहयोग करेगा। व्यापारियों के लिए संबंधित क्षेत्रों में धनकारी लाभ मिलेंगे। नए अवसर के साथ पुन: शुरुआत होगी। महिलावर्ग प्रशासन में उच्च पद प्राप्त करेंगी। छात्रवर्ग इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में राष्ट्रीय अवसर प्राप्त करेंगे।

अनुकूल सलाह : रणनीति को अपने पक्ष में सफलतादायक बनाएं।

वृष (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)

अस्थिरता के साथ आरंभ होने वाले दो दिन मानसिक कष्ट देंगे। पुरानी व्याधि शारीरिक कष्ट बढ़ा सकती है। बुधवार से अनुकू लता प्रसन्नता के साथ व्यवसाय में आगे बढ़ाएगी। व्यापारियों के लिए गुरु, शुक्र, लाभदायक रहेंगे। महिलावर्ग को इंटीरियर में नए अनुबंध होंगे। छात्रवर्ग को न्यूरोलॉजी में सफलता मिलेगी।

अनुकूल सलाह : बात को पूरी तरह से समझते हुए निर्णय लें।

मिथुन (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)

कार्य की प्रगति प्रसन्नता के साथ आर्थिक लाभ देगी। बाहरी क्षेत्रों से भी अनुबंध तथा व्यापार का वर्ग बढ़ेगा। योजनाओं में तेजी से लाभ होता दिखाई देगा। प्रक्रियाओं में आमूल-चूल परिवर्तन करेंगे। सामाजिक वर्चस्व के लिए भी नीति बनाएंगे। महिला तथा छात्र वर्ग को ऑफिस ऑटोमेशन के जरिए रोजगार मिलेगा।

अनुकूल सलाह : व्यापारिक समझौतों के लिए दृष्टि विकसित करें।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यक्षेत्र बढ़ेगा। बाहर जाने का मन होगा। परिवार के लिए कुछ करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापारियों के लिए सामुद्रिक क्षेत्र तथा विदेश में लाभ के अवसर मिलना आरंभ होंगे। इस दृष्टि से कार्य बढ़ाएं। महिलावर्ग को लाभ एवं छात्रवर्ग मॉनीटरी डवलपमेंट में अवसर प्राप्त करेंगे।

अनुकूल सलाह : न्यायिक प्रकरणों में जल्दबाजी करने से नुकसान।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

व्यवसाय में नए अनुबंध आर्थिक प्रबलता दर्शाएंगे। अपनी बुद्धि का लोहा शत्रुपक्ष मानेगा। विजय यात्रा का आरंभ होगा। व्यापारियों के लिए सप्ताह के मध्य में अनुकू ल स्थितियां व्यापारिक लाभ देंगी। महिलाओं को जियोकेमिस्ट्री में राष्ट्रीय पद प्राप्त हो सकता है। छात्रवर्ग भी इस क्षेत्र में सफल होंगे।

अनुकूल सलाह : सफलता के लिए तकनीकी परिवर्तन करते हुए बढ़ें।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

परिस्थितियों को अपने पक्ष में ढालने का प्रयास करेंगे। कार्य में बदलाव लाएंगे। प्रयासों के साथ संपर्कों का लाभ मिलेगा। व्यापारियों के लिए अन्य क्षेत्रों में भाग्य आजमाने का अवसर मिलेगा। महिलावर्ग को बिजनेस डवलपमेंट सेक्टर में आशातीत सफलता मिलेगी। छात्रवर्ग मैनेजमेंट के जरिए आगे बढें़ेगे।

अनुकूल सलाह : व्यावसायिक प्रणाली में विस्तार से सोचना शुरू कर दें।

तुला (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)

चंद्रमा का प्रभाव अनुकूलता देगा किन्तु सायंकाल से दो दिन अस्थिरता रहेगी। जरूरी कामों को तीन दिन टालें। बहुत आवश्यक होने पर सोच-समझकर निर्णय लें। व्यापारियों के लिए गुरु, शुक्र विशेष लाभकारी है। बड़ा अमाउंट मिलने की संभावना है। महिलावर्ग तथा छात्रवर्ग को स्टोन बिजनेस में धन लाभ होगा।

अनुकूल सलाह : मित्रों के माध्यम से कार्य सफल करने का प्रयास करें।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

सोमवार के बाद कोई बड़ा कार्य हाथ में आएगा। लाभ के योग बन रहे हैं। व्यवहार पर नियंत्रण रखते हुए कार्य साधने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए तारकोल से जुड़े व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है। महिलावर्ग को पब्लिक सेक्टर से अनुबंध का अवसर मिलेगा। छात्रवर्ग को मैकेनिकल मैनेजमेंट में जॉब मिलेगा।

अनुकूल सलाह : नीतिगत मामलों को परिजनों के माध्यम से हल कर लेवें।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

मानसिक संतुष्टि का अनुभव करेंगे। पिछले सप्ताह की तुलना में यह सप्ताह सहयोगात्मक रहेगा। प्रयासों में सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। व्यापारियों के लिए ग्रेन मार्केट में अचानक लाभ मिलेगा। महिलावर्ग को मेडिसिन सेक्टर में उच्च शिक्षा का योग है। छात्रवर्ग भी चिकित्सा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।

अनुकूल सलाह : धार्मिक गतिविधियों में समय का ध्यान रखें।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

परिवार के माध्यम से भूमि भवन का सौदा पक्ष में हल होने का योग बन रहा है। शांतिपूर्ण तरीके से प्रयास करें। व्यापारियों के लिए बिचौलिए का सौदा आकस्मिक लाभ देगा। महिलावर्ग को इको सोशल मैनेजमेंट में शासकीय अवसर प्राप्त होंगे। छात्रवर्ग कम्बाइंड डिफेंस सर्विसेस में भाग्य को आजमाते हुए सफल होंगे।

अनुकूल सलाह : प्रयासों में तेजी बरकरार रखें, सफल होंगे।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

लाभ की स्थितियां व्यवहार में परिवर्तन करवा देगी। कार्य विशेष के होने से सभी अपने दिखाई देंगे। परिवर्तन होने से वातावरण अनुकूल रहेगा। व्यापारियों के लिए लौह उद्योग सहभागिता के माध्यम से क्षेत्रीय विकास करवाएगा। लाभ होगा महिलावर्ग तथा छात्रवर्ग को जियोमेट्रिक साइंस टेक्नॉलॉजी में अवसर मिलेंगे।

अनुकूल सलाह : प्रबंधन की प्रणाली में सफल प्रयास अवसर बढ़ाएगा।

मीन (दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)

कार्य तथा समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोगों के मध्य केंन्द्र बिंदु माने जाएंगे। धार्मिक प्रक्रियाओं से मानसिक शांति मिलेगी। व्यापारियों के लिए टर्मरिक, कॉटन सेक्टर में आर्थिक लाभ का अच्छा योग है। महिलावर्ग को प्राचीन नाट्य शैली राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होने के योग हैं। छात्रवर्ग बीपी.एड में शासकीय अवसर प्राप्त करेंगे।

अनुकूल सलाह : समय के अनुसार बौद्धिक विकास सफलता देगा।

 

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.